khas log

Monday, 23 April 2012

वीरवार के लिए मेरी हरियाणवी दारुशाला से आपके लिए आज के दो पैग



कांपते हाथा त जिसने कदे भी बोतल ली नही
होठा प क जीभ फेर के जिसने दारू पी नहीं
हाथ जोडके साकी आगे जो बेवकूफ खड्या होगा
कदे नहीं उसके जीवन में झोका मस्ती का बड्या होगा

गीता अर रामायण जो बचपन त पढ़ते आ रे स
मंदिर- मस्जिद- गुरूद्वारे की सीढ़ी चढ़ते जा रे स
स्यांने-सप्टे मोड्या की जिन न सेवा खूब करी
उन लोग के कष्ट काटन दारू की बोतल धरी

बाप बेटे की जब त बिगड़ी



न्यू तो टाइम पास हो रह्या स
पर थोड़ा सा नाश हो रह्या स

दोस्त शक के घेरे में आग्या
दुश्मन कुछ ख़ास हो रह्या स

नई रिश्तेदारी टूटेगी शायद 
कसूता ए मिठास हो रह्या स  

बाप बेटे की जब त बिगड़ी
परम्पर त बनवास हो रह्य स

लवर की नही खा मां की सूं
तेरे प कम विश्वास हो रह्य स

अनजान हादसा सोच बेचैन
थोडा सा मन उदास हो रह्या स

फफेड दयूंगा

धरके एडी बहम थारे सब उखेड दयूंगा
मतन्या एंडी पाको ना तो फफेड दयूंगा

लाल मिर्च सा लडूंगा तीखा मैं बैरीया क
मन भिर्डा के छत्ते न जब भी छेड़ दयूंगा

ज्ञान घणा सा झाडेगा जो कोए बढ़कर
उसकी अक्ल के दरवाजे मैं भेड़ दयूंगा 

कितणी ए खिलाफत करलो मेरे बारे में
एक दिन करी कराई पै पाणी गेड दयूंगा

कुछ वक्त की यात्ता होई कुछ माडे हालात
कद सोची थी बेचैन दिल में तरेड दयूंगा

आज चुप थोड़े रहूँगा


मौका लाग्या सै आज चुप थोड़े रहूँगा
चाहे हो किसे कै खाज चुप थोड़े रहूँगा

मन की भडास सारी ए लिकाड़ दयूंगा
चाहे बुरा मानो समाज चुप थोड़े रहूँगा

अच्छे और बुरे की सब समझ आवे स
मैं भी खाऊं सूं अनाज चुप थोड़े रहूँगा

पैरां त पैदल सूं मगर दिमाग त नही
जब खुलग्या सै राज़ चुप थोड़े रहूँगा

मेरी शराफत उननै कमजोरी लागे सै
बणना पड़ेगा बेल्याज़ चुप थोड़े रहूँगा
क्यूकर जतावेगा वो अहसान मदद का
मैंने दे राख्या सै ब्याज चुप थोड़े रहूँगा

बेशक देर सवेर करूं दुश्मना का बेचैन
करके छोड़ना सै इलाज़ चुप थोड़े रहूँगा

देके हजार रपिये किराया जोश में रह ल्यांगे


देके हजार रपिये किराया जोश में रह ल्यांगे
उसके दिल में ना रहे तो पडोस में रह ल्यांगे

मिल्या करेगी नजर फेर रोजाना आपस में
वा बात नही करेगी तो हम रोष में रह ल्यांगे

जद तै सुणी बाप उसका थानेदार बणग्या सै
कदे भीतर करवा दे थोडा होश में रह ल्यांगे

वा पूरा डोसा खाग्गी तो के जी लिकडग्या माहरा
वा राज्जी रहियो हम तो सोस में रह ल्यांगे

होज्यागी रिश्तेदारी फेर गली के सब छोर्या तै
थारा जीजा लाग्गू सूँ इस धोंस में रह ल्यांगे


दे देगा अपणे सारे सोड-सोडिये बेचैन उसनै
जाड़े की भरी रात में भी ओंस में रह ल्यांगे

दिल कभी ले लिए सस्ते रेट दयूंगा


ओरिजनल नही फोटो स्टेट दयूंगा
दिल कभी ले लिए सस्ते रेट दयूंगा

शाहजहाँ नै तो बस ताज ए दिया था
तू मर मेरे खातिर इंडिया गेट दयूंगा

शक नही करूंगा तेरी किसी बात पै
बेझिझक बोल झूठ सब लपेट दयूंगा

दो घड़ी तो बैठ तू मेरे पास कभी
बहम तेरे मैं सब के सब मेट दयूंगा

आवण दे इबके वेलेनटाइन डे बेचैन
तैने गिफ्ट में हरियाणा स्टेट दयूंगा

Saturday, 21 April 2012

इतणी पीवैंगे जब ताईं श्यामी आले तीन पेड छह ना दिखण लाग जां

एक बै लिलू अर धारा आहते मै बैठे पीण लाग रे
लिलू - भाई धारे आज तै इतणी पीवैंगे जब ताईं श्यामी आले तीन पेड छह ना दिखण लाग जां
आहते आला आया अर बोल्या - अरै कमिनों, श्यामी एक ए पेड सै, ईब के य्हाडै जंगल बणाओगे...?

मेरा छह मिह्न्या में छह किलो वजन घटा दि


ना पूछ तेरे प्यार नै किसाक धुम्मा ठा दिया
मेरा छह मिह्न्या में छह किलो वजन घटा दिया

शुक्र सै थोडा जिम ज्वाइन कर राख्या सै मैंने
तैंने खून फेर भी मेरा अच्छा अच्छा सूखा दिया

क्यूं फेर भी बात करण में तेरा जी नही करता
 नोकिया तक का तेरे तै मोबाइल दुवा दिया

मैं इस्ते ज्यादा बता और के करू भागवान
कालीन की ज्यूं आगे तेरे कालजा बिछा दिया

इससे ज्यादा खराब माट्टी के होवेगी बेचैन
तैने देशी छोरा एकदम सपरेटा बणा दिया

Friday, 20 April 2012

होता गर मैं गलती तै दुधिया मेरी जान




होता गर मैं गलती तै दुधिया मेरी जान
तुझे किलो दूध फालतू मैं रोजाना देता

शुक्र सै कोन्या मेरी परचून की दूकान
नही सारा सौदा फ्री में तेरा दीवाना देता

न्यू भी लड्डू सा भुरभुरा स्वभाव सै मेरा
कितना ए फोड़ के खा ना उल्हाना देता

मैं बेशक तै बेचता एक्सपाइरी सामान
पर तैंने कदे भी नही माल पुराना देता

इसकी मौज सै इसके यार कै कारण
 फेर तो पूरा गाम तैंने यो ताना देता

तेरे हिस्से की लामणी भी मैं कर देता
वक्त गर साथ काम करण का बहाना देता

बेचैन होकर करता मैं इतनी चाकरी
मिसाल मेरी मेरे बाद यो जमाना देता

Saturday, 17 March 2012

जा अचार घाल लिए अपणे दिल का

राह गलत इश्क की मैं नादान पकड़ बैठ्या
एक बावळी गादड़ी के कान पकड़ बैठ्या

ईब कुछ समझ नही आ रह्या के करूं आखिर
क्यूं मैं अपनी मौत का सामान पकड़ बैठ्या

मैं ठहरा बंदर भला के जाणु अदरक का स्वाद
दही समझ कपास का खलिहान पकड़ बैठ्या

अक्सर तबियत खराब रहण का यो कारण सै
बदले में दिल न मिलण का नुकसान पकड़ बैठ्या

जा अचार घाल लिए अपणे दिल का बेचैन
गलती होगी तन्ने मेरी जान पकड़ बैठ्या